HR

सिर्फ रेहवासी संपत्तिकर में वृद्धि औद्योगिक क्षेत्र में क्यों नहीं?

ByLalit Chavhan

Feb 2, 2024

देवास वर्तमान में निगम देवास बुरे आर्थिक दौर से गुजर रही है। ऐसे में बिना नगर वासियों पर आर्थिक बोझ डाले निगम देवास को आय के नए स्रोतों की खोज करना चाहिए । ऐसे में निगम को औद्योगिक क्षेत्र के कर निर्धारण पर पुनः अवलोकन करने की आवश्यकता है। रहवासी क्षेत्र के संपत्तिकर में तो वर्ष 2021मे निगम प्रशासन के द्वारा संकल्प पारित करने की वजह से हर साल वृद्धि हो जाती है । लेकिन निगम क्षेत्र में आने वाले औद्योगिक इकाइयों का कर निर्धारण वर्षों से नहीं हुआ है पुराने दरों पर ही औद्योगिक इकाइयों से निगम सम्पत्तिकर ले रही है। जिसकी वजह से निगम के संपत्तिकर के राजस्व में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। नगर की आबादी में भी वृद्धि हुई है। निगम का कार्य क्षेत्र भी बड़ा है साथ ही रहिवासियों की जरूरतें भी बड़ी है इसकी वजह से निगम के ऊपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है इसके लिए निगम प्रशासन को औद्योगिक क्षेत्र का पूर्ण भौतिक सत्यापन कर नए दर से कर निर्धारण करना चाहिए। जिससे कि निगम की माली हालत में सुधार होगा साथ ही नगर वासियों को मूलभूत सुविधा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।