देवास- आजकल नगर पालिका निगम देवास के आयुक्त लगातार अधीनस्थ राजस्व कर्मचारियों की मीटिंग आयोजित कर राजस्व संग्रहण से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं, कि जिन लोगों के निगम कर बकाया है उनसे जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो वही औद्योगिक क्षेत्र की निजी संस्था ने संपत्ति कर अधिकारियों को आज तक अपनी इकाई से संबंधित दस्तावेज तक मुहैया नहीं कराए, वही संबंधित इकाई ने आज तक संपत्ति कर जमा नहीं कराया वही निगम के द्वारा कुर्की जैसी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है, तो फिर इस निजी संस्था पर मेहरबानी क्यों हम बात कर रहे हैं। देवास वाटर प्रोजेक्ट की जिसे 2018 में जमीन प्राप्त हुई जिला उद्योग की औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक(१) में 16800 वर्ग मीटर की जमीन है इस निजी संस्था के पास जिसमें इस संस्था के द्वारा रेजिडेंशियल बिल्डिंग और फिल्टर प्लांट का निर्माण किया गया, लेकिन आज तक निजी संस्था के द्वारा नगर पालिका निगम देवास को संपत्ति कर जमा नहीं किया गया है, क्या निगम अब इतने सालों का संपत्ति कर मय पेनल्टी के लेगा या अभी भी रियायत देगा इस निजी संस्था को किस का संरक्षण प्राप्त है।वहीं अगर कहीं रेजिडेंशियल एरिया का संपत्ति कर बाकी हो जाता है तो निगम के द्वारा कुर्की जैसी कार्रवाई को अंजाम दिया जाता है।
निगम निजी संस्था पर मेहरबान या किसी के दबाव में नहीं कर पा रही है कार्यवाही
