HR

निगम आयुक्त करें मेहनत अधिनस्थ कुछ अधिकारी करें मौज

ByLalit Chavhan

Jan 21, 2022

देवास – जैसा कि सब जानते हैं शहर के विकास हेतु आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा दिन रात एक कर निगम की आय बढ़ाने हेतु मेहनत की जा रही है वहीं उनके अधीनस्थ कुछ अधिकारियों के द्वारा नगर निगम के खर्च में वृद्धि की जा रही है।नगर पालिका निगम की आर्थिक स्थिति जगजाहिर है , खस्ता हालत में चल रहे नगर निगम को अपने आय के स्रोत बढ़ाने के साथ-साथ अपने दैनिक खर्चों में भी कटौती करनी चाहिए ताकि निगम की स्थिति सुदृढ़ की जा सके। लेकिन इसके विपरीत निगम के कई अधिकारी ऐसा प्रतीत होता हे कि अपने विलासिता वाले खर्चों में कोई कटौती नहीं करना चाहते तभी तो निगम को केवल छह वाहन स्वीकृत थे। लेकिन बारह वाहनों का उपयोग निगम द्वारा वर्तमान में किया जा रहा हे जो कि सीधे सीधे जनता के पैसों का दुरुपयोग ही है। निगम को चाहिए कि ऐसे अवांछनीय खर्चो पर तुरंत रोक लगाएं इन अतिरिक्त 6 गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल का खर्चा होता है साथ ही जिनकी गाड़ियां अनुबंधित है उनको मासिक किराया भी देना पड़ता है वह खर्च निगम द्वारा वहन किया जाता है, जो की सीधे सीधे जनता के पैसों का दुरुपयोग ही है। जिस प्रकार निगम आयुक्त बड़ी सक्रियता से निगम के आय बढ़ाने पर काम कर रहे उसी प्रकार निगम आयुक्त को स्वत संज्ञान लेते हुए तुरंत इन अवांछनीय खर्चो पर रोक लगानी चाहिए, जिससे कि निगम को लाखों रुपए की बचत होगी।