HR

महिला उत्थान मंडल द्वारा मकर सक्रांति पर्व पर तिल गुड़, कपड़े का वितरण

ByLalit Chavhan

Jan 16, 2022

देवास। श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला मंडल द्वारा शंकरगढ़ व मोती बंगला में दरिद्र नारायण बस्ती में तिल गुड़,जलेबी प्रसादी,साड़ी, चूडियां ,बच्चों के कपड़े व आश्रम साहित्य का वितरण किया गया। महिला मंडल की आशा गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे गुरुदेव परम् पूज्य आशारामजी बापू की प्रेरणा से समिति व मण्डल के भाई बहन इन बस्तियों में ऑडियो सत्संग व आश्रम साहित्य के साथ गए थे। हरि ओम गुंजन, हास्य प्रयोग व सत्संग भजन के साथ तिल गुड़ कपड़े आदि गरीब बस्ती की बहनों व बच्चों को परम् भाव के साथ भेंट किये गये। बस्ती के लोगों को बापूजी का सत्संग,भजन सुनने व प्रसादी व साहित्य मिलने पर बहुत ही प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि हम अब नियम से भजन ध्यान करेंगे व साहित्य पढ़ेंगे व आश्रम पर भी पूर्णिमा को आने का प्रयास करेंगे। अनिता गुहा ने कहा कि प्रति रविवार को विभिन्न कॉलोनियों में, प्रभातफेरी भी निकाली जाती है, जिसमें भजन के साथ साहित्य प्रसादी का वितरण भी होता है। साधक कुण्डलिक गवाड़े निमाड़ नगर इटावा के यहाँ से इटावा क्षेत्र में 16 जनवरी रविवार को प्रात: संकीर्तन यात्रा निकाली गई। संतोष जोशी ने बताया कि वैलेंटाइन डे  मनाने जैसी युवाओं को गलत दिशा में बहकाने वाली बुराईयों से बचाने के लिए गुरुदेव की प्रेरणा से सम्पूर्ण देश मे दिनांक 14 फरवरी को मातृ पित्र पूजन दिवस मनाया जाता है। देवास में भी श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा इस दिन माता पिता पूजन कार्यक्रम सांसद के आतिथ्य में केला देवी मंदिर पर मनाया जावेगा। उक्त जानकारी रोहित पांचाल ने दी।