HR

विभिन्न मांगों को पूरी करने पर संयुक्त मोर्चा ने एवं सफाई कर्मचारियों ने निगम आयुक्त का किया सम्मान

ByLalit Chavhan

Nov 2, 2021

देवास। दीपावली के पावन पर्व पर पूर्व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व समस्त विभागों के कर्मचारियों को सातवें वेतन की एरियर राशि का भुगतान गोगा नवमी पर नही करते हुए दीपावली पर किया गया। उसके उपरांत शासन द्वारा 8 प्रतिशत डी ए लगाया था वह भी वेतन के साथ दिया गया व मस्टर कर्मचारियों को 5000 लोन के रूप में अग्रिम राशि दी गई। कर्मचारियों ने हर्षोल्लास से निगम कमिश्रर का आभार माना । कर्मचारी संगठन व संयुक्त मोर्चा ने निगम आयुक्त विशालसिंह का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे ।