HR

दीपावली पूर्व आयुक्त विशालसिह चौहान ने दी सौगात

ByLalit Chavhan

Nov 2, 2021


देवास/ नगर निगम के सभी कर्मचारियो मे स्थाई, विनियमित व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को दीपावली पूर्व आयुक्त विशालसिह चौहान ने दी सौगात। स्थाई कर्मचारियो को वेतन के साथ 8 प्रतिशत बडा हुआ मंहगाई भत्ता व 7 वें वेतनमान की तीसरी किश्त वेतन के साथ देते हुये तथा विनियमित एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को वेतन सहित उनकी मांग अनुसार त्यौहार अग्रीम की राशि का भुगतान किया गया। आयुक्त ने दीपावली पूर्व सभी कर्मचारियो को 7 वें वेतनमान की तीसरी किश्त के साथ विनियमित व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को उनकी मांग अनुसार त्यौहार अग्रीम की सौगात दी गई। आयुक्त द्वारा निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला को तत्काल सभी कर्मचारियो के खातो मे उक्त राशि जमा कराने हेतु कहा गया। साथ ही प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि निगम लेखा शाखा को सभी कर्मचारियो की सूची प्राप्त हो गई है। जिनके खातो मे राशि जमा की जाना है। निगम लेखा अधिकारी दीलीप गर्ग ने बताया कि स्थाई अधिकारियो, कर्मचारियो को 8 प्रतिशत बडी हुई मंहगाई भत्ते की राशि वेतन के साथ देते हुये 7 वें वेतनमान की तीसरी किश्त की राशि लगभग 1 करोड 50 लाख भी उनके खातो मे जमा की गई। इसी प्रकार विनियमित व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को त्यौहार अग्रीम के रूप मे लगभग 40 लाख रूपये की राशि कर्मचारियो के खातो मे जमा की गई। जिससे सभी कर्मचारी परिवार ने हर्ष व्यक्त कर आयुक्त विशालसिह चौहान का आभार माना।