देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक गीता भवन चित्रगुप्त मंदिर स्टेशन रोड पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। बैठक में सर्वसम्मति से शशि प्रदीप खरे को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समाज का लेखा जोखा शहर अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष अशोक निगम ने समाज की आगे की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सचिव पद पर अंकित श्रीवास्तव को मनोनीत किया। उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन शैलेष कानूनगो ने किया तथा आभार सीता श्रीवास्तव ने माना।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संपन्न शशि प्रदीप खरे महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत
