HR

विश्वगीता स्वाध्याय मंडल ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ByLalit Chavhan

Aug 31, 2021

देवास। विश्वगीता प्रतिष्ठानम के तत्वावधान में विश्वगीता स्वाध्याय मंडल देवास द्वारा वरिष्ठ सहयोगी मनोज बजाज के निवास पर श्री नारायण कुटि सन्यास आश्रम की साध्वी शिवानी तीर्थ दीदी के पावन सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में जिला समन्वयक नरेन्द्र शर्मा द्वारा विश्वगीता प्रतिष्ठानम के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर व्यापक प्रकाश डाला। इस अवसर पर साध्वी दीदी ने आशीर्वचन में कहा कि गीता का पाठ हर घर में होना चाहिये तथा सभी ने गीता को अपने जीवन मे उतारने का प्रयास करना चाहिये। गीता के एक श्लोक की व्याख्या करते हुए बुद्धि व विवेक की सुंदर विवेचना की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनीषा सोनी, राजेश तिवारी, श्वेता राठी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर गीतानुरागी रमेशचंद्र जोशी, कमलकांत मेहता, शिवेश शर्मा, वासुदेव शर्मा, प्रसून पंड्या, बंशीधर केश्वरे, विष्णुप्रसाद जोशी, राजेन्द्र शर्मा, विष्णु प्रसाद तिवारी, अशोक शर्मा, अरविंद शर्मा, डॉ. आर.एन. तिवारी, सुभाष चंद्र जैन, आर.वी.सिंह, सुनिता माहेश्वरी तथा पद्मा शर्मा उपस्थित थे। कल्याण मंत्र का वाचन अरविंद शर्मा ने किया एवं आभार जितेंद्र त्रिवेदी ने माना।