देवास। सिंधी समाज की लाड़ली बिटिया दिशिका तलरेजा को अखिल भारतीय दिनकर काव्यपाठ प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान पर आने एवम 21000 रु की प्रोत्साहन राशि मिलने पर पूज्य सिंध हिंदू पंचायत ने बिटिया दिशिका का सम्मान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय कवि संगम संस्था के प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी,राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, मनोज राजानी, मनोहर पमनानी ने दिशिका को आशीर्वाद प्रदान किया। समाज सवरक्षक पुरण तलरेजा, अध्यक्ष विष्णु तलरेजा,उपाध्यक्ष अशोक लखमानी,चंद्रभान नानवानी,सचिव अशोक पेशवानी,सहसचिव अनिल पंजवानी ने बिटिया को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय तलरेजा ने दी।
पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत ने किया दिशिका का सम्मान
