HR

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल देवास में 883.62 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।कलेक्टर स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग करें।

ByLalit Chavhan

Nov 28, 2024

देवास, 27 नवम्‍बर 2024/ उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने देवास में उज्‍जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र देवास अन्‍तर्गत 883.62 लाख रूपये के विकास कार्यो, सी.सी.रोड, आर.सी.सी.ड्रेन, हयूम पाईप कल्‍वर्ट एवं रोड डामरीकरण निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। निर्माण कार्यो से उज्‍जैन रोड देवास औद्योगिक क्षेत्र की कुल 156 इकाईयॉ लाभांवित होंगी।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि देवास में उद्योग को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। देवास में औद्योगिक क्षेत्र में आज भूमि पूजन हुआ है। इसका कल से ही काम शुरू करें। कार्य करने की गति और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय-सीमा में कार्य करें। कलेक्टर स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग करें। देवास औद्योगिक क्षेत्र है, यहां और विस्तार की संभावना है। इन्‍दौर पास होने का पूरा लाभ देवास को मिल रहा है। देवास में इतना होने के बावजूद भी उद्योग क्रांति की आवश्‍यकता है। उद्योग आने से नागरिकों को रोजगार मिलता है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि तीन प्रकार की क्रांतिया उद्योग क्रांति, पर्यटन की क्रांति, हरित क्रांति जहां हो जाती है, वहां किसी भी प्रकार की बेराजगारी नहीं रहती है। यह सभी विकास के द्वार खोलती है। प्रदेश में 07 लाख हैक्‍टयेर से 50 लाख हैक्‍टेयर में सिचाई का पानी पहुंचा है, अगले पांच साल में एक करोड़ हैक्‍टयर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों में इतनी क्षमता है कि पानी मिल जाये तो सभी की गरीबी दूर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पर्यटन क्रांति से हम आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। दूनिया में बहुत से छोटे-छोटे देश है, जहां पर पर्यटन से टॉप टेन इकॉनोमी में आ रहे हैं। पर्यटन से उन्‍होंने इकॉनोमी मजबूत की है। तीसरी है उद्योग क्रांति जिसके लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उद्योग क्षेत्र विस्‍तार के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री जी द्वारा रिजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍कलेव आयोजित की जा रही है।

देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा देवास को विकास की सौगात दी जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में देवास विकसित शहर है, उद्योग के क्षेत्र में 98 प्रतिशत सक्सेस रेट है। एक समय था जब यहां पानी, बिजली की व्यवस्था नहीं थी आज सभी सुविधाएं हैं। औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन रोड देवास में वर्तमान में 156 इकाईयों का संचालन किया जा रहा है। उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र देवास अन्तर्गत 883.62 लाख रूपये के विकास कार्यों, सी.सी.रोड, आर.सी.सी. ड्रेन, हयूम पाईप कल्वर्ट एवं रोड डामरीकरण आदि का निर्माण कार्य किया जाना है। उक्त कार्य से औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन रोड की इकाईयों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में सतना महापौर श्री योगेश ताम्रकर, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री राजेश यादव, श्री सुभाष शर्मा, श्री भरत चौधरी,  श्री बहादूर मुकाती सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, उद्योग विभाग के अधिकारी, उद्योग संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।