HR

शहर में जो सम्पत्तियां रेकार्ड में दर्ज नहीं हैं उनका भी सर्वे करें-आयुक्त।

ByLalit Chavhan

Nov 7, 2024

देवास। नगरीय सीमा क्षेत्र के 45 वार्डों में स्थित भवन भूमि आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के वास्तविक क्षेत्रफलों की मौके पर जांच करने हेतु आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम अधिकारियों का एक दल गठित किया गया है। आयुक्त द्वारा गठित दल में उपयुक्त देवबाला पिलोनिया को अध्यक्ष तथा सूर्यप्रकाश तिवारी सी.ओ.ओ.सिटी ट्रांसपोर्ट,रविन्द्र सिंह ठाकुर प्र. राजस्व उप निरीक्षक, आनंद प्रजापति प्र.ई-नगर पालिका को तथा संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षक वार्ड प्रभारी को सदस्य बनाया गया है। गठित दल को शहरी सीमा क्षेत्र के सम्पूर्ण 45 वार्डों में स्थित भवन भूमि की संपत्तियों की मौके पर जांच कर उनमें वास्तविक क्षेत्रफल जिसमें आवासीय एवं व्यावसायिक उपयोग हो रहा की गणना कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की प्रतिवेदन देने के भी निर्देश जारी  किये गये हैं। जारी आदेश में आयुक्त द्वारा शहर में जो सम्पत्तियां रेकार्ड में दर्ज नहीं हैं उनका भी सर्वे करें, उन पर सम्पत्तिकर व अन्य करों को अधिरोपित कर वसूली करने के भी निर्देश जारी किये गये हैं।

नगर में इतनी संपत्तियां है।

देवास नगर पालिक निगम सीमा के अंदर व्यावसायिक, आवासीय एवं औद्योगिक इकाइयां मिलाकर तकरीबन 86 हजार संपत्तियां है।

GIS सर्वे अभी जारी है।

पिछले कई समय से निगम द्वारा अन्य एजेंसी से निगम सीमा क्षेत्र में शहर के संपत्तियों का GIS सर्वे करवाया जा रहा है।

निगम आयुक्त का कहना है।

देवास निगम आयुक्त श्री रजनीश कसेरा का कहना है कि निगम सीमा क्षेत्र में शहर के कई हिस्सों में जो नए भवन निर्मित हुए हैं उन भवनों को किस रूप में उपयोग किया जा रहा हैं जैसे आवासीय या व्यवसायिक रूप से उपयोग किया जा रहा हैं जो संपत्तियां निगम रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है उन संपत्तियों का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा और उसके पश्चात नियम अनुसार करो की वसूली की जाएगी।