HR

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित।

ByLalit Chavhan

Jul 18, 2024

 देवास 18 जुलाई 2024/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्‍य में सरस्वती ज्ञानपीठ स्कूल लक्ष्मण नगर देवास में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 

 शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश श्रीमती अभिलाषा एन. मवार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है। मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों संबंधी विषय पर विस्तृत रूप से अवगत कराया तथा बताया कि न्यायिक सिद्धांतों के पालन के अनुसार बिना सुने न्याय नहीं किया जा सकता है। इस प्रकार विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नियमानुसार विधिक सहायता प्रदान की जाती है। नालसा बालकों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।

 न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री युवराज सिंह द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे बिना लाइसेंस के वाहन ना चलाएं। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल, स्कूल संचालक श्री प्रेमनाथ तिवारी, प्राचार्य श्रीमती सुषमा निगम एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।