HR

देवास विकास प्रारूप 2035 आपत्तियों एवं सुझावों पर कब सुनवाई होगी?

ByLalit Chavhan

Feb 10, 2024

देवास। देवास विकास प्रारूप 2035 को लेकर वर्ष 2023 के अगस्त महीने में आम जन के निरीक्षण हेतु।(1) आयुक्त, उज्जैन संभाग, उज्जैन,म. प्र.(2) कलेक्टर, जिला देवास,म. प्र.(3) आयुक्त, नगर पालिका निगम, देवास,म. प्र.(4) उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश,जिला कार्यालय देवास,म. प्र. निम्नलिखित कार्यालयों में प्रतियां रखी गई थी। संबंधित विभाग के द्वारा निर्धारित समय-सीमा अवधि में आमजन से आपत्तियां एवं सुझाव ले लिए गए। लेकिन 5 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी। आपत्तीया एवं सुझाव दर्ज करने वाले व्यक्तियों को विभाग के द्वारा सुनवाई है तू बुलाया नहीं गया है। अभी और कितना समय लगेगा आपत्तिकरताओं के सुझाव एवं आपत्तियों के निराकरण हेतु। जबकि देवास के सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा शहर हित में अत्यंत महत्वपूर्ण आपत्तीया दर्ज कराई गई है। पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्ष हेतु आरक्षित जमीन, नगर वन, हेतु आरक्षित जमीन, औद्योगिक क्षेत्र, तालाबों, खेलकूद, मैदान आदि से संबंधित देवास विकास प्रारूप 2035 में परिवर्तनों को लेकर कर आपत्तीया दर्ज करवाई गई है। शहर के अन्य कुछ नागरिक को के द्वारा अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई है। इस हेतु संबंधित विभाग के द्वारा जल्द से जल्द सभी आपत्तिकर्ताओं को सुनवाई करने हेतु बुलाना चाहिएं।