HR

पानीपत गौरव यात्रा 17 जनवरी को देवास में

ByLalit Chavhan

Jan 15, 2022

देवास। अत्यंत गौरव का विषय है कि पानीपत के तीसरे संग्राम को 361 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। जसमें एक लाख से अधिक मराठों ने देश की रक्षा के लिए लड़ते लड़ते युद्ध भूमि में अपने प्राण न्यौछावर कर देश के स्वाभिमान की रक्षा की थी। इसी प्रकार श्री गुरू तेगबहादुरसिंह जी का 400 वां प्रकाश उत्सव भी देश श्रद्धा और अभिमान से मना रहा है। कोविड, ऑमिक्रोन की त्रासदी को देखते हुए आळंदी महाराष्ट्र से पानीपत तथा वापस पुणे के लाल महल शनिवारवाड़ा तक जाने वाली यात्रा 200 सदस्यों स्थान पर 8 युवाओ की प्रतिकात्मक यात्रा के रूप में निकाली जा रही है। यात्रा के प्रेरक संदीप महिन्द्र तथा साथी सम्मिलित हैं। यह यात्रा दल 17 जनवरी को सुबह 8.30 बजे देवास में महाराष्ट्र समाज भवन पर पहुंचेगा। 8.30 बजे से 9.30 बजे तक एक पत्रकार वार्ता तथा प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा का आयोजन रखा गया है। महाराष्ट्र समाज के पद्माकर फडनिस, संकेत सुपेकर तथा कीर्ति चव्हाण ने पत्रकारों को सादर आमंत्रित किया है।