HR

आयुक्त द्वारा राजस्व आय वृद्धि हेतु समीक्षा बैठक आहूत की गई

ByLalit Chavhan

Oct 15, 2020

देवास/ नगर निगम राजस्व आय के प्रमुख स्त्रोतो को बढ़ाये जाने के लिये निगम के राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षको, सहायक राजस्व निरीक्षको को अपने सौंपे वसुली के दायित्वो को ओर अधिक सख्ती से करने हेतु एवं निगम की आय में वद्धि की जाने मे तत्परता से अपने वसुली के कार्यो को करें। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने निगम संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, यूजर चार्जेस की बैठक के दौरान संबंधितो दिये। आयुक्त ने बैठक मे कहा कि शहर के 45 वार्डो मे नियुक्त राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक व उनके सहायक अपने वार्ड क्षेत्रो मे सघन रूप से जाकर करदाताओ से निगम संबंधी करो को जमा कराने हेतु उनसे सम्पर्क करें तथा बकाया करो को जमा नही करने वाले करदाताओ पर नियमानुसार कुर्की वारंट जैसी कार्यवाही कर बकाया करो की वसुली करें। आयुक्त द्वारा सहायक राजस्व निरीक्षको के साथ 5 निगम लोक निर्माण विभाग के इंजिनियरो आसीम शेख, मो. हनीफ शेख, जगदीश वर्मा, तौफ ीक खान, जितेन्द्र सिसोदिया, विजय जाधव, दिलीप मालवीया की ड्युटी भी मानिटरिंग किये जाने हेतु लगाई गई तथा यूजर चार्जेस वसुली किये जाने हेतु निगम स्वास्थ्य उपनिरीक्षको एवं अधिनस्थ वार्ड दरोगाओ, निगम के सहयोगी एनआईसी मेम्बरो को भी निगम के गठित दलो के साथ यूजर चार्जेस की वसुली किये जाने हेतु सहयोगी के रूप मे निर्देशित किया गया। व्यवसाईक यूजर चार्जेस वसुल किये जाने मे विशेष सहयोगी के रूप मे स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल खरे, हरेन्द्रसिह ठाकुर को सौंपे गये कार्यो के साथ साथ व्यवसाईक यूजर चार्जेस वसुली के लिए गठित दल के साथ सहयोग देने के निर्देश दिये गए इसी प्रकार जलकर वसूली हेतु व्यवसाईक जलकर उपभोक्ता एवं घरेलू जलकर उपभोक्ताओं की वार्डो में जांच किए जाने के साथ साथ बकाया जलकर नही जमा करने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाई किये जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। साथ ही 45 वार्ड प्रभारीयो से बकाया राशि के शेष बिल वितरण हेतु तीन दिवस की समयावधि दी गई समयावधि में कार्य पूर्ण नही होने पर संबंधितो के खिलाफ अनुशासात्मक कार्यवाई किये जाने के निर्देश उपायुक्त तनुजा मालवीय को दिये गए है। नगर निगम द्वारा करदाताओं की सुविधा हेतु माए देवास एप लांच (प्रारंभ)किया गया जिसकी सुविधा से नगर निगम द्वारा दी जाने वाली सेवाएं एक ही पलेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।