देवास। में आधारभूत विकास की जवाब देही नगर निगम की है, जब भी कोई छोटा बड़ा विकास कार्य नगर निगम के द्वारा किया जाता है तो जनप्रतिनिधियों द्वारा उस कार्य को बड़ा चढ़ा कर बता कर उन विकास कार्य का श्रेय लेने की होड़ मची रहती है, अच्छे कार्य एवं निगम की अच्छी आर्थिक स्थिति का श्रेय लेने में प्रथम नागरिक नगर सरकार की प्रमुख महापौर महोदया सबसे आगे होती हैं, होना भी चाहिए क्योंकि वह प्रथम नागरिक है नगर के आधारभूत विकास में महापौर जी का महत्वपूर्ण योगदान होता है लेकिन जब नगर निगम की खस्ता हालत ,खराब आर्थिक स्थिति की बात है तो उसकी जिम्मेदारी महोदया को नगर सरकार के समस्त सदस्यों के सामने स्वीकार करना चाहिए है, जब निगम कर्मचारीयो को ही समय पर वेतन न मिले तो इस बात से ही नगर निगम की लचर व्यवस्था को समझा जा सकता है, अतः निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाने की जवाबदारी भी महापौर महोदया को लेनी चाहिए, और जनता को बताना चाहिये वह क्या त्रुटियां थी या कारण थे की नगर निगम अपने कर्मचारियों को ही वेतन समय पर देने की स्थिति में नहीं है।
लगातार दूसरी दीपावली पर भी निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाया।
नगर पालिक निगम देवास पिछले कई समय से अपने निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रही है? वहीं भारत के सबसे बड़े महापर्व दीपावली पर भी निगम के कुछ कर्मचारियों को वेतन मिला और कुछ को नहीं ,पिछले वर्ष भी दीपावली पर यही स्थिति निर्मित हुई थी? समय पर वेतन नहीं देने का कारण निगम प्रशासन के संबंधित विभाग के द्वारा अपने कर्मचारियों द्वारा वेतन से संबंधित पूछे जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौखिक रूप से बताया गया कि शासन के संबंधित विभाग से राशि समय पर नहीं मिलने की वजह से यह स्थिति निर्मित हूई है ,इस वजह से वेतन वितरित करने में समस्या आ रही है।