देवास। नगर सरकार के द्वारा आज परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक रखी गई थी। परिषद के द्वारा परिषद विगत बैठक के कार्यवृत्त़ की पुष्टि बाबद वित्तीय वर्ष 24 -25 का बजट विचारार्थ एवं स्वीकृति बाबत विषयों पर बैठक में चर्चा होना थी। वार्ड क्रमांक 3 की महिला पार्षद श्री बिंदेश्वरी राज वर्मा के द्वारा बैठक में बोला गया कि अध्यक्ष महोदय से आज परिषद की साधारण सम्मेलन की बैठक है। और हमें कल दिन में वित्तीय वर्ष 24 25 बजट की कापी दि जाती है। यही कापी हमें 10 दिन या 15 दिन पूर्व दी जाती। तो हम भी नागरहित में बजट में हमारे सुझाव देते। इस पर परिषद के सभापति श्री रवि जैन के स्वास्थ्य कारणों की वजह से। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए। श्री मनीष सेन के द्वारा जवाब दिया जाता है। कि बजट अपने आप में एक उपयोगी चीज होती है। आपको मालूम था कि मार्च में बजट पेश होगा। तो आपको पहले सुझाव दे देना था निगम को। निगम का बजट पेश होने के एक दिन पहले ही प्रति उपलब्ध कराई जाती है। वही पार्षद श्री बिंदेश्वरी राज वर्मा के द्वारा पूछा गया कि औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों से कितना संपत्तिकर प्राप्त हो रहा है। हम सभी पार्षदों को मालूम होना चाहिए। वही औद्योगिक क्षेत्रों के संपत्तिकरो की दरों में वृद्धि होना चाहिए। उनके द्वारा पूछे गए इस प्रश्न का जवाब सभापति की आज्ञा से निगम उपायुक्त श्री देवबाला पिपलोदिया के द्वारा दिया गया। कि संपत्तिकरो की दरों के लिए शासन ने राजपत्र में यह निर्धारण कर दिया है कि जो भी रजिस्ट्रीकरण की दरें रहती है। उसके आधार पर उसका निर्धारण होता है। इस बार रजिस्ट्रीकरण के रेट बड़े नहीं है। इसी के आधार पर हमने एम.आई.सी में प्रस्ताव पारित किया है। श्री बिंदेश्वरी वर्मा जी के द्वारा आखिरी में प्रश्न किया गया। की जल वितरण प्रणाली निजी हाथों में देने से निगम को फायदा हुआ है या नुकसान। यह भी हम सब पार्षदों को मालूम होना चाहिए। इस पर प्रोटेम स्पीकर बनाए गए श्री मनीष सेन के द्वारा कहा जाता है कि माननीय सदस्य महोदय यह विषय जब परिषद में आया था। आप भी उस परिषद में थी आपकी भी स्वीकृति उसमें है। उस वक्त आपको यह विचार व्यक्त करना थे। इसके ऊपर पूर्व परिषद में चर्चा हो चुकी है।
निगम परिषद का कोई सदस्य अगर जानकारी मांगता है तो देना चाहिए।
अगर कोई परिषद का सदस्य पार्षद परिषद से पूछ रहा है। कि किन-किन इकाइयों से कितना कितना संपत्ति कर प्राप्त हो रहा है। यह सभी पार्षदों को मालूम होना चाहिए वही रजिस्ट्रीकरण की दरों में वृद्धि नहीं हुई। इसलिए MIC ने इसके लिए संकल्प पारित करा है। इस विषय को लेकर पारित संकल्प में किन बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसके बारे में सभी पार्षदों को मालूम होना चाहिए। वही जल वितरण प्रणाली को निजी हाथों में देने से निगम को लाभ हुआ या नुकसान हुआ है। यह भी परिषद के सभी सदस्यों को सार्वजनिक करना चाहिए। क्योंकि निगम परिषद की एक महिला पार्षद इसकी मांग कर रही है। और लोकहीत में परिषद के सदस्यों के सामने औद्योगिक क्षेत्र के संपत्तिकर के लिए MIC मैं पारित संकल्प की जानकारी एवं जल वितरण प्रणाली निजी हाथों में देने से निगम को लाभ हुआ है। या नुकसान यह जानकारी परिषद के सदस्यों को देना चाहिए क्योंकि परिषद के वह सभी सदस्य जनता के द्वारा चुने गए हैं।