HR

नगर से निकलने वाले प्राकृतिक जल निकासी के नालों को सीमांकन कर चिन्हित करना चाहिए।

ByLalit Chavhan

Feb 21, 2024

देवास। देवास निगम सीमाक्षेत्र। में तेजी से नई-नई आवासीय कालोनियां विकसित हो रही है। देवास के कॉलोनाइजर एवं अन्य शहर के कॉलोनाइजर भी यहां पर कालोनियां विकसित कर रहे हैं। जिसमें से कुछ नई कालोनियां प्राकृतिक जल निकासी के नालों के नजदीक है। नगर की आबादी में भी वृद्धि हो रही है। देवास नगर के कुछ क्षेत्रों में हर वर्ष वर्षाकाल में जल भराव की स्थिति निर्मित होती है। इस हेतु संबंधित विभागों के द्वारा प्राकृतिक जल निकासी के नालों का सीमांकन करना चाहिए। वह भी जहां से प्राकृतिक जल निकासी का नाले प्रारंभ हूए है। एवं नालों के अंतिम छोर तक। एवं उन्हें चिन्हित करना चाहिए। ताकि कोई भी व्यक्ति प्राकृतिक जल निकासी के नालों में बदलाव नहीं कर सकें? एवं अतिक्रमण ना हो सके? नालो को चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाने चाहिए। साइन बोर्ड पर निगम एवं नगर तथा ग्राम निवेश मैं जो दिशा निर्देश प्राकृतिक जल निकासी के नालों के नजदीक विकास कार्यों के लिए बनाए गए हैं। उन्हें अंकित करना चाहिए।  जिससे कि आम नागरिकों में भी जागरूकता आएगी। नालों के नजदीक जो कालोनियां विकसित की जा रही है। या विकसित हो चुकी है। वहां पर किसी भी आम नागरिक के द्वारा भूखण्ड लिया जा रहा है। तो उन्हें भी आसानी होगी कि नालों से इतनी दूर तक कोई भी विकास कार्य नहीं हो सकते हैं। साथ ही भूखंड लेने वाले व्यक्ति प्राकृतिक जल निकासी के नालों से इतनी दूरी के पश्चात ही भूखंडों को ले सकते हैं। जिससे कि भविष्य में भूखंड लेने वाले व्यक्ति को कोई भी शासकीय समस्या नहीं आएगी। वही प्राकृतिक जल निकासी के नाले भी अतिक्रमण होने से बचेंगे। जिससे कि वर्षाकालीन पानी आसानी से नगर के बाहर निकल सकेगा एवं नगर में जल जमाव की स्थिति निर्मित नहीं होगी।